सरायपाली में 21 अगस्त को हृदय एवं किडनी रोग विशेषज्ञ देंगे परामर्श

सरायपाली। क्षेत्रवासियों को हृदय एवं किडनी रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श की सुविधा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होने जा रही है। श्री वेंकटेश सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल, रायपुर के अनुभवी विशेषज्ञ आगामी 21 अगस्त 2026, शुक्रवार को सरायपाली स्थित शुभा नर्सिंग होम में मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श देंगे।
शिविर में डॉ. चंद्रकांत उसेंडी (MD, DM कार्डियोलॉजी) हृदय संबंधी रोगों तथा डॉ. शिवम पटेल (MD, DM नेफ्रोलॉजी), पूर्व सलाहकार AIIMS रायपुर किडनी संबंधी रोगों के मरीजों की जांच एवं परामर्श करेंगे।
हृदय रोग से संबंधित छाती में दर्द, अनियमित धड़कन, हार्ट अटैक के बाद की देखभाल, उच्च रक्तचाप, हार्ट फेल्योर, सांस फूलना, एंजियोग्राफी व एंजियोप्लास्टी संबंधी सलाह, हृदय वाल्व की समस्या तथा डायबिटीज से जुड़ी हृदय समस्याओं के लिए परामर्श उपलब्ध रहेगा।
इसी तरह किडनी रोग, किडनी फेल होने या किडनी की कार्यक्षमता कम होने, पेशाब में जलन अथवा प्रोटीन आने, किडनी स्टोन व सूजन, शरीर में सूजन, उच्च रक्तचाप से जुड़ी किडनी समस्याएं, डायलिसिस व किडनी फेल्योर संबंधी परामर्श तथा पोस्ट किडनी प्रत्यारोपण देखभाल के लिए भी विशेषज्ञ चिकित्सक उपलब्ध रहेंगे।
आयोजकों के अनुसार विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं प्रत्येक माह के तीसरे शुक्रवार को उपलब्ध रहेंगी। निर्धारित दिन सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक परामर्श दिया जाएगा। इच्छुक मरीज अग्रिम पंजीयन के लिए 9131622029 एवं 8815629039 पर संपर्क कर सकते हैं। परामर्श स्थल शुभा नर्सिंग होम, जगन्नाथ पेट्रोल पंप के पास, मेन रोड, झिलमिला, सरायपाली है।





























