महासमुंद। जिला हज कमेटी के पूर्व सदस्य ने गुरुवार को आत्महत्या कर ली है. हज कमेटी के पूर्व सदस्य सफी उल्हा खां ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या की है. पुलिस मामले में मर्ग कायम कर जांच कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक महासमुंद रेलवे स्टेशन में पुरी अहमदाबाद ट्रेन से कटकर सफी उल्हा ने जान दे दी. मामले में कोतवाली पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है. इसमें मृतक ने कर्ज से परेशान होने की बात लिखि है. कोतवाली पुलिस मामले में जांच कर रही है.