छत्तीसगढ़

शादीशुदा युवती की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

एक शादीशुदा युवती की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है। उसने अपने पति से प्रेम विवाह किया था। मगर अब अचानक से उसकी जान चले गई है। युवती की मौत के बाद उसके मायके वालोंं ने उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि उसके ससुराल में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा था। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, पूष्पा सोनी(24) बैकुंठपुर इलाके में अपने पति रवि सोनी के साथ किराए के मकान में रहती थी। दोनों की 3 महीने की बच्ची भी है। बताया जा रहा है कि रोज की तरह गुरुवार शाम को पति-पत्नी खाना खाकर कमरे में सो गए थे। इस बीच सुबह 4.30 बजे के आस-पास पुष्पा की मौत हो गई है। घटना के बाद रवि उसे अस्पताल लेकर गया था। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रवि ने अस्पताल में हार्ट अटैक से युवती की मौत होने की बात कही है।

उधर, इस घटना की जानकारी पूजा के मायके वालों को भी दी गई थी। जिसके बाद वे भी मौके पर पहुंच गए। पता चला है कि दोनों ने 2 साल पहले ही घर से भागकर शादी की थी। पुष्पा के परिजन इस शादी के खिलाफ थे। मगर वो भी बाद में मान गए थे।

पुष्पा के भाई उमेश प्रधान ने बताया कि मेरे बहन की हत्या की गई है, क्योंकि उसके ससुराल वाले उसे परेशान करते थे। इस बात की जानकारी हमें खुद पुष्पा ने दी थी। परिजनों ने पूरे मामले में जांच की मांग की है। पुलिस को भी इस घटना के बारे में जानकारी दी गई थी। जिसके बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू की है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!