बागबाहरा

बागबाहरा:दुकान में भीषण आग

बागबाहरा (काकाखबरीलाल).घटना महासमुंद के बागबाहरा की है. यहां स्थित हार्डवेयर दुकान में भीषण आग लग गई और दुकान जलकर राख हो गई. इस बड़े नुकसान को रोका जा सकता था मगर घटनासथल से डेढ़ किलोमीटर दूरी होने के बाद भी नगर पालिका की फायर ब्रिगेड एक घंटे बाद पहुंचीबागबाहराबागबाहरा के कमलेश हार्डवेयर दुकान में देर रात भीषण आग लग गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. आगजनी की घटना की सूचना मिलने के एक घंटे बाद जब नगर पालिका की फायर ब्रिगेड पहुंची तब तक बहुत देर हो चुकी थी. जबकि नगर पालिका से महज डेढ़ किलोमीटर दूरी पर ही आग लगी थी. इस घटना में दुकान में रखा लाखों का सामान जलकर खाक हो गया. आग लगने का कारण अज्ञात है. आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से भीषण आग लगी है. यह मामला बागबाहरा थाना क्षेत्र का है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!