पिथौरा

पिथौरा में लहरौद पड़ाव स्थित विधायक श्री सम्पत अग्रवाल के कार्यालय में मनाया गया नीलांचल सेवा समिति का 07 वां स्थापना दिवस

 

नंदकिशोर अग्रवाल,काकाखबरीलाल@ पिथौरा। आज पिथौरा में बसना विधायक संपत अग्रवाल जी के विधायक कार्यालय में उनके द्वारा संचालित नीलांचल सेवा समिति का 7वां स्थापना दिवस उनकी गरिमामयी उपस्थिति में कार्यकताओं की उपस्थिति में नीलांचल सेवा समिति का ध्वजारोहण कर एवम भारत माता तथा सरस्वती जी के तैलचित्र की पूजा अर्चना कर दिप जला कर तय समय पर सुबह 10 बजे किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह समिति नर सेवा नारायण सेवा के भाव से लोगों की सेवा हेतु संचालित है जिसमें काम करके हम सबको सुकून का अनुभव होता है यह एक गैर राजनीति संस्था है।जिसका संचालन आगे भी इसी तरह होता रहेगा।इस हेतु हर कार्यकर्ता का सहयोग एवम सुझाव मेरे लिए अमूल्य है तथा उनके सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित करता हूँ। तथा पत्रकारों को सम्बोधित करते हुवे कहा कि आप लोग निर्भीक हैं तथा जो देखते हैं वही लिखते हैं नीलांचल सेवा समिति के कार्यक्रमो को जनता तक पहुचाने एवम प्रदेश देश एवम विदेशों तक इसके कार्यक्रमों को पहुँचा कर नीलांचल सेवा समिति को पहचान दिलाने के लिए तहेदिल आभारी हूँ एवम धन्यवाद देता हूँ।इस दौरान समिति के कोरोना के समय के कार्यकाल का भी जिक्र किया।इस अवसर पर आने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए भी कमर कस कर तैयार रहने हेतु अपने कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया।ततपश्चात स्वच्छता दीदीयो को शाल श्री फल भेंट कर सम्मान किया गया तथासामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को फल वितरित किया गया। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेश सिंघल, स्वप्निल तिवारी, छबि राम रात्रे,पुष्पराज गजेंद्र, सुरेंद्र पांडेय, नंदकिशोर अग्रवाल, अशोक चौधरी, रैदास गोयल,बजरंग अग्रवाल, सहित क्षेत्र भर के वरिष्ठ जन सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!