पिथौरा
पिथौरा :ट्रक की ठोकर से लगी चोट मामला दर्ज


पिथौरा (काकाखबरीलाल). आरक्षी केन्द्र में पप्पू अग्रवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह वार्ड नंबर 07 पिथौरा में रहता है , उनके सांई इलेक्ट्रीकल्स का दुकान है , दिनांक 11.02.2023 को सुबह से वह अपने दुकान पर था बगल में उनके भाई राजेश अग्रवाल का हरियाणा सायकल स्टोर्स है, जहां पर भाई भी अपने दुकान में था । लगभग दोपहर 02/00 बजे अपने स्कुटी क्रमांक CG06 GQ5193 में अपने दुकान से निकल कर काम से बार चौंक की ओर जा रहे थे उसी समय दुकान के सामने वाहन ट्रक टाटा अल्ट्रा क्रमांक CG06 GN1233 के चालक द्वारा तेजी एवं लापरवाहीपूर्वक अपने वाहन को चलाकर एक्सीडेण्ट कर दिया जिससे भाई राजेश अग्रवाल पिता राधेश्याम अग्रवाल के दाहिने पैर में चोट लगी है पुलिस ने 279-IPC, 337-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.
AD#1


























