पिथौरा

पिथौरा :मटन बनाने से मना करने पर डंडे से पिटाई

पिथौरा (काकाखबरीलाल). आरक्षी केन्द्र में प्रमिला रवि ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह ग्राम बरेकेलखुर्द में अपने परिवार के साथ रहती है पढी लिखी नही है । रोजी मजदूरी का काम करती है मकान टूट फूट जाने से गांव के सार्वजनिक मंगल भवन में अपने परिवार के साथ रहती है कि दिनांक 08.02.2023 को रात करीबन 08.30 बजे वह घर में थी उसी गांव के गांव के सूरजभान कुर्रे शराब पीया हुआ था मुर्गा का मटन लेकर आये और मटन को मंगल भवन में बनाएंगे कहने लगा तब वह मना किया तो गाली गलौच करते हुए हाथ एवं डंडे से मारपीट किये कुछ देर बाद उसकी लडकी विनीता कुर्रे एवं उसके पडोसी भागवती सोनी द्वारा उन्हें , व पति टीकाराम रवि एवं बेटी सेतकुमारी के साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दिया है मारपीट करने से बांये हाथ की कलाई एवं बांये के आंख ऊपर एवं पति के दोनों के कोहनी, बेटी के दोनों हाथों में चोटे आई है पुलिस ने 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!