सरायपाली

सरायपाली :स्थाई फरार वारंटी चढ़ा पुलिस के हत्थे

सरायपाली (काकाखबरीलाल). पुलिस अधीक्षक महासमुंद धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरेपुंजे एवम एसडीओपी सरायपाली अभिषेक केशरी के मार्गदर्शन में अपराध एवं अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने की मुहिम में तारतम्य में जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को जिले में स्थाई वारंटीयो की तामिली हेतु निर्देशित किया गया था स्थाई वारंटी के धरपकड़ के इसी क्रम में थाना सरायपाली के थाना प्रभारी आशीष वासनिक को दिनांक 12/02/2023 के जरिए मुखबिर से सूचना मिला कि बाजारपारा सरायपाली में एक स्थाई वारंटी है की सूचना तस्दीकी हेतु हमराह स्टाफ बाजारपारा सरायपाली वारंटी के घर दबिश दिए जहा वारंटी छुप कर रह रहा था जिसे चारो तरफ़ घेराबंदी कर पकड़ा गया उसका नाम पता पुछने पर अपना नाम कृष्णा भारत सागर पिता अवधेश भारत सागर उम्र 26 वर्ष साकिन बाज़ारपारा थाना सरायपाली जिला महासमुंद का रहने वाला बताया जिसकी तामिली कर माननीय न्यायालय पेश किया जाना है संपूर्ण कार्यवाही में प्रधान आरक्षक प्रसन्न स्वाई आरक्षक , योगेंद्र बंजारे कमल जांगड़े , मानवेंद्र ढीढ़ी अमित जायसवाल हिरेंद्र भारगे समस्त थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!