बिलाईगढ़ :वनोपज नाका के पास छोटा हाथी के ठोकर से युवक को लगी चोट

बिलाईगढ़. आरक्षी केन्द्र में संजय कश्यप ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह
ग्राम कांसा थाना नवागढ़ जिला जांजगीर चांपा में रहता है कक्षा 9वीं तक पढ़ाई किया है हमाली कार्य करता है ।बड़े भाई अन्नू कुमार कश्यप के साथ वह टुण्डरी में रहकर धान खरीदी सोसायटी में हमाली काम करते है । दिनांक 10.02.2023 को काम पूरा होने के बाद बड़े भाई घर के मोटर सायकल हीरो HF डिलक्स क्रमांक CG 11 AQ 4797 को चलाते टुण्डरी से शिवरीनारायण होते घर जा रहे थे कि दोपहर एक बजे लगभग टुण्डरी वनोपज नाका के पहले तेरसराम साहू के घर के सामने मेन रोड़ पर गिधौरी तरफ से आ रही छोटा हाथी वाहन क्रमांक CG 10 W 7336 के चालक ने तेज एवं लापरवाही से वाहन चलाकर बड़े भाई को एक्सीडेंट कर छोटा हाथी वाहन को रोड़ पर छोड़कर भाग गया था । एक्सीडेंट से बड़े भाई के बांये पैर, सिर, बांये आंख में चोटें लगी है तथा मोटर सायकल क्षतिग्रस्त हो गया है पुलिस ने 279-IPC, 337-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

























