सरायपाली
सरायपाली : कपडा़ दुकान के सामने खड़ी बाईक पार

सरायपाली. दिनेश साहू ने आरक्षी केन्द्र में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम गेर्रा का निवासी है ग्राम गेर्रा के इंद्रा चौक मे उनका कपड़ा दुकान है दिनांक 11 अक्टूबर को रात्री 09/00 बजे सदन बरिहा के मो.सायकल CG06 GW 7248 प्लेटिना काला कलर के अपने निजी काम के लिए वह लिया था रात्री में दुकान के पास लगभग 09/30 बजे उक्त मोटर सायकल को लाक कर रखा था

चाबी उनके पास है फिर घर सोने के लिए चल दिया सुबह लगभग 06/00 बजे दुकान के पास आकर देखा तो उक्त मोटर सायकल को जहां पर खड़ा किया था उस जगह पर नहीं था कोई अज्ञात व्यक्ति के द्वारा उक्त मोटर सायकल CG06 GW 7248 प्लेटिना काला कलर के चोरी कर ले गया है पुलिस ने प्राथी कि शिकायत पर 379-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.
AD#1
























