छत्तीसगढ़

सरायपाली : पतंजलि योग समिति के पांच संगठनों का हुआ पुनर्गठन

सरायपाली। विगत दिनों स्थानीय गीता भवन में पतंजलि योग समिति का एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में हरिद्वार पतंजलि योग समिति के नरेन्द्र देव पहुंचे थे।

मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि आगामी दिनों में गांव-गांव घर-घर पहुंचकर कर योग के प्रति लोगों को जागरूक करना है तथा लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि जल्द छ.ग. में भारतीय वैदिक शिक्षा बोर्ड शुभारंभ किया जाएगा, जिसका उन्होंने विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम चैधरी व महिला राज्य प्रभारी हेमलता साहु विशेष रूप से पहुंचे हुए थे। पतंजलि योग समिति के द्वारा समस्त अतिथियों का पुष्प से स्वागत किया गया। साथ ही उनके द्वारा पतंजलि योग समिति के पांच संगठनों का पुनर्गठन किया गया। इस दौरान पतंजलि योग समिति ब्लाक कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें सर्व सम्मति से अर्जुन कुजूर को ब्लाक अध्यक्ष बनाया गया। वहीं सतीश अग्रवाल को भारत स्वाभिमान को ब्लाक प्रभारी, भूमिसूता बाघ को पतंजलि महिला प्रभारी, खेमराज टिकुलिया को किसान पंचायत प्रभारी, सोशल मीडिया प्रभारी बुधेश्वर दास, खिद्रो बाघ को युवा प्रभारी, मीडिया प्रभारी के रूप में शिवा निषाद को बनाया गया। इस अवसर पर छतरसिंग पटेल, मोहनदास, संजय डडसेना भूमिसूता, विजय अग्रवाल, विवेक शर्मा, शुभ बरिहा, लक्ष्मी प्रजापति, दुर्गेश्वरी चैहान, केदार पटेल, धनुर्जय पटेल, बीरेन्द्र प्रधान, बालमुकुन्द नायक, अमोक कुमार, निलाम्बर कश्यप, चंद्रिका बाघ, महेन्द्र पसायत, गौरीशंकर साहू आदि उपस्थित थे

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!