सरायपाली : सेक्टर स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में शासकीय महाविद्यालय बना उपविजेता

। स्व. राजा वीरेंद्र बहादुर सिंह शासकीय महाविद्यालय के प्राचार्य-डॉ ए एल पटेल के मार्गदर्शन में एवं क्रीड़ा प्रभारी राज किशोर पटेल एवं क्रीड़ा अधिकारी पितांबर कश्यप के निर्देशन में सेक्टर स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद में किया गया। जिसमें सेक्टर के महाविद्यालयों ने भाग लिया। महाविद्यालय की टीम ने बलौदा बाजार को 2-0 से हरा कर के फाइनल में प्रवेश की, महाविद्यालय के फुटबॉल टीम का फाइनल में मुकाबला कसडोल महाविद्यालय से हुआ जिसमें कसडोल महाविद्यालय विजेता एवं शासकीय महाविद्यालय सरायपाली उपविजेता रहा।

खेल के दौरान फुटबॉल टीम के कैप्टन के अगुवाई में तरुण बारी के द्वारा 2 गोल किया गया और टीम अगले राउंड में प्रवेश किया। महाविद्यालय फुटबॉल टीम की उपविजेता विजयी होने पर प्राचार्य श्री पटेल, क्रीड़ा प्रभारी श्री पटेल, क्रीड़ा अधिकारी श्री कश्यप एवं कार्यक्रम अधिकारी- यूके बरिहा, डॉ आर एस पटेल ,डॉ चंद्रिका चैधरी , हेमलता पटेल ,दीपक पारेश्वर , खीरसागर पटेल एवं महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक गण एवं अधिकारी कर्मचारी गण ने हर्ष व्यक्त किए है।
























