सरायपाली
सरायपाली : शासकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय में 12वीं ओपन की पूरक परीक्षाएं चल रही

शासकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय में इन दिनों 12वीं ओपन की पूरक परीक्षाएं चल रही हैं। 19 सितंबर को अंग्रेजी भाषा की परीक्षा थी। 12वीं में 82 विद्यार्थी पूरक पाए गए हैं, जिसमें से 64 विद्यार्थी पूरक परीक्षा में शामिल हुए। विद्यार्थियों को बैठने के लिए दो कक्षों में व्यवस्था की गई है। इसमें कक्ष क्रमांक एक में 50 विद्यार्थियों में से 6 विद्यार्थी अनुपस्थित थे। वहीं कक्ष क्रमांक 2 में 32 विद्यार्थियों में से 14 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
AD#1



























