
सरायपाली(काकाखबरीलाल)। महासमुंद जिले के सरायपाली में लूट का मामला सामने आया है, पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार ड्राइवर का काम करने वाले लोकनाथ पटेल ने आरोप लगाते हुये सरायपाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि राजेन्द्र यादव नामक व्यक्ति द्वारा नवभारत का पत्रकार हूं कहकर रॉयल्टी पेपर चेक किया गया और हाइवा के डिक्की में रखे प्रार्थी के पर्स से 21 हजार 400 रुपए ले गया है, जिसकी शिकायत सरायपाली थाना में की गई है.
पूरा मामला महासमुंद जिले के सरायपाली थाना इलाके का है,प्रार्थी लोकनाथ पटेल ने आरोप लगाते हुआ कहा कि राजेन्द्र यादव पत्रकार होने का धौस दिखाते हुए प्रार्थी को पालीडीह मोड़ के पास रोका,लोकनाथ पटेल शासकीय नहर निर्माण कार्य के लिए रेती ढुलाई कर रहा था, अनावेदक राजेन्द्र यादव समेत अन्य पांच लोग कार से आए और हाइवा में चढ़कर चाबी निकालते हुए रॉयल्टी पेपर जांच की बात कही और पत्रकार होने का धौंस दिखाते हुए हाइवा को थाने ले जाने की बात कहने लगे,साथ ही मामला यहीं निपटाने के लिए 50 हजार रुपए देने की बात कही, प्रार्थी लोकनाथ पटेल द्वारा पैसे देने से इंकार करने पर हाइवा के डिक्की में रखें 21 हजार 400 रुपए ले गए और 30 हजार रुपए की मांग करने लगे, बस्ती सरायपाली निवासी प्रार्थी लोकनाथ पटेल ने इसकी शिकायत सरायपाली थाने में दर्ज कराई है, और पुलिस प्रशासन से न्याय की उम्मीद जताई है, वही सरायपाली थाना प्रभारी आशीष वशनिक ने कहा कि मामले की शिकायत मिली है, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी,अब देखने वाली बात यह होगी कि प्रार्थी के शिकायत पर पुलिस क्या कार्रवाई करने वाली है,




























