कोमाखान : चन्दरपुर कार्यक्रम देखने गए युवक की बाईक चोरी

कोमाखान. गंगाराम ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम सिवनी खुर्द में रहता है , खेती किसानी का काम करता है । वह अपने उपयोग के लिये मोटर सायकल HF Delux जिसका रंग लाल – काला था को रखा था जिसे वह दिनांक 17/11/2017 को कोमाखान के प्रियंका आटो से खरीदा था । जिसका उपयोग वह कर रहा था

। दिनांक 08 अक्टूबर को वह अपने गांव से ग्राम चन्दरपुर सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने रात्रि करीब 09:30 बजे अपने मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GJ 7101 से गया था । चन्दरपुर पहुंच कर मोटर सायकल को ग्राम चन्द्ररपुर के आंगन बाड़ी के पास खड़ा करके मोटर सायकल को लाक कर प्रोग्राम देखने चला गया । रात्रि करीब 10:30 बजे कार्यक्रम देखकर अपनी मोटर सायकल के पास आया देखा कि मोटर सायकल वहां नही था आस पास पता किया मोटर सायकल का पता नही चला कोई अज्ञात चोर मोटर सायकल को चोरी कर ले गया है । पुरानी मोटर सायकल की कीमत करीब 15000/- रूपये की थी पुलिस ने 379-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.
























