पिथौरा

युवा महोत्सव में हेमन्त खुटे द्वारा लिखित शतरंज की किताब विमोचित

पिथौरा. (काकाखबरीलाल) । स्कूल विद्यार्थियों को शतरंज खेलने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से जिला शतरंज संघ महासमुन्द के सचिव एवं शतरंज के राष्ट्रीय निर्णायक हेमन्त खुटे द्वारा लिखित शतरंज पुस्तक का विमोचन जिला प्रशासन एवं खेल युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित युवा महोत्सव कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि देवेंद्र बहादुर सिंह विधायक बसना ने किया।
इस पुस्तक विमोचन कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष देव सिंह निषाद ने की।
पुस्तक विमोचन के अवसर पर सराईपाली के टिकेश्वर पटेल,बसना के तौकीर दानी ,पिथौरा के वरिष्ठ नेतागण कुलवंत सिंह खनूजा, अजय नंद ,रंजीत कोसरिया ,राजू सिन्हा, टीकाराम ठाकुर ,अरविंदर छाबड़ा, बबलू सोनी, काशीराम शर्मा, जनक राम ठाकुर, बलवंत निषाद, सुरजीत सिंह खनूजा एवं शतरंज की पाठशाला के मार्गदर्शक बीजू पटनायक तथा शिक्षा विभाग के स्टाफ और विद्यार्थीगण मौजूद थे । विदित हो कि हेमन्त खुटे शासकीय उच्च प्राथमिक शाला कसहीबाहरा में शिक्षक के पद पर कार्यरत है तथा इनके निशुल्क शतरंज की पाठशाला का संचालन किया जाता है। कार्यक्रम का संचालन अतुल प्रधान ने तथा आभार प्रदर्शन विकासखंड क्रीड़ा अधिकारी सुधीर प्रधान ने किया ।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!