रायगढ़
जिले में हुई अनोखी चोरी किसानों के हस्ताक्षर वाले 10 हजार पत्र हुए गायब

रायगढ(काकाखबरीलाल)। गहना चोरी, पैसा चोरी,वाहन चोरी बच्चा चोरी आपने सुना ही होगा लेकिन रायगढ़ जिले में एक अजीब चोरी का मामला सामने आया है, जहां किसानों के हस्ताक्षर वाले 10 पत्रों को कोई चुरा ले गया है। पिछले दिनों धान खरीदी के मामले को लेकर कांग्रेस जहां केंद्र के विरुद्ध दिल्ली में प्रदर्शन करने वाली है। उसी के लिए कांग्रेस ने किसानों का हस्ताक्षर अभियान चलाया था। इन सभी पत्रों को कांग्रेस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजने वाली थी। लेकिन इसके पहले ही अज्ञात चोर ने दस हजार पत्र चुरा लिए। यह कार्ड रायपुर से होकर दिल्ली जाने वाले थे। इससे पहले चोरों को भनक लग गई और किसानों के हस्ताक्षर वाले अलमारी में रखे 10000 पत्रों को अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया और अलमारी में मात्र 100 पीस बचे फॉर्म को छोड़ कर रफूचक्कर हो गए।
AD#1

























