पिथौरा
वाहन की ठोकर से दो बच्चे घायल ।

संतोष गुप्ता पिथौरा
पिथौरा / समीपस्थ ग्राम अठ्ठारहगुड़ी में आज ट्रैक्टर वाहन की ठोकर से दो नाबालिक बच्चे घायल हो गये जिसे स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के लिये लाया गया । जिसमें से एक को रायपुर रिफर किया गया है ।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज दोपहर 1.30 बजे के लगभग रेशमदास पिता मनहरण दास वैष्णव 16 वर्ष व अजय कुमार पिता गणेश यादव 17 वर्ष सायकल से अपने घर लहरौद जा रहे थे जिसे अठ्ठारहगुड़ी निवासी गोपिकांत डड़सेना के सोल्ड महेन्द्रा ट्रैक्टर ने ठोकर मार दी जिससे रेशम व अजय को गंभीर चोंटे आयीं है । पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ 279 व 337 की धारा पंजीबद्ध की है ।
AD#1


























