पिथौरा : युवक ने बाईक को मारी ठोकर आई चोट

पिथौरा( काकाखबरीलाल). अग्नुराम दीवान ने आरक्षी केन्द्र में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह घोंच थाना तेन्दुकोना जिला महासमुन्द का मूल निवासी है कक्षा 08 वीं तक पढा लिखा है खेती किसानी का काम करता है । दिनांक 13 जुलाई को संध्या 06/00 बजे गांव के खेमराज दीवान पिता सुधुराम दीवान उम्र 43 साल जाति कंवर निवासी घोंच के टीव्हीएस मोटर सायकल क्रमांक CG06 GP 8135 को खेमराज दीवान स्वयं चला रहा था ग्राम घोंच से कीटनाशक दवा लेने झलप जा रहा था कि ग्राम सोनासिल्ली मुर्गी फार्म के पास झलप से सोनासिल्ली की ओर मोटर सायकल क्रमांक हिरो होण्डा सीडी डीलक्स क्रमांक CG 06 GH 5890 के चालक टाकेश्वर यादव पिता पवन कुमार यादव उम्र 50 साल निवासी गोंडपाली के द्वारा टीव्हीएस मोटर सायकल क्रमांक CG06 GP 8135 को लापरवाही पूर्वक एवं तेज चलाकर वाहन को ठोकर मारकर एक्सीडेंट करने से चालक खेमराज दीवान का दायां पैर के जांघ में चोट लगने से फेक्चर हो गया पुलिस ने 279-IPC, 337-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.


























