पिथौरा
गौवंशो की सुरक्षा को लेकर बजरंग दल पिथौरा ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

पिथौरा । राष्ट्रीय बजरंग दल पिथौरा इकाई के कार्यकर्ताओं द्वारा गौवंशो की सुरक्षा को लेकर नगर अध्यक्ष पवन अग्रवाल के नेतृत्व में एसडीएम पिथौरा को ज्ञापन सौंपा गया । पवन ने कहा नगर व आसपास क्षेत्रों में लावारिश गौवंश सड़कों घूम रहे हैं जिससे आये दिन सड़क दुर्घटनाओं से गौवंशो की मृत्यु हो रही है इसी कोई लेकर गौवंशो को सुरक्षित करने गौठानो एवं व्यवस्थित स्थानों में रखने की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया । इस अवसर पर गीतेश कुशुवाह सुनील यादव रमेश यादव राहुल यादव विकास
श्यामू जितेन्द्र राजपूत आकाश राजपूत प्रकाश करन ठाकुर दीपकमल मनबोध यादव धनेश यादव अभय यादव उपस्थित थे।
AD#1


























