पिथौरा के हेमन्त खुटे को शतरंज में उत्कृष्ट योगदान के लिए किया गया सम्मानित

नंदकिशोर अग्रवाल,काकाखबरीलाल@ पिथौरा। विप्र महाविद्यालय रायपुर में आयोजित आशीष शर्मा स्मृति राज्य स्तरीय ओपन शतरंज स्पर्धा में पिथौरा के हेमंत खुटे को शतरंज के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान हेतु स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।
स्मृति चिन्ह भेंट करते टूर्नामेंट डायरेक्टर नवीन शुक्ला व फीडे आर्बिटर रोहित यादव ।
ज्ञात हो कि हेमंत खुटे शतरंज के खिलाड़ी,निर्णायक,कोच,मैनेजर,ट्रेनर, लेखक ,स्तंभकार व इवेंट आर्जनेजर है तथा
30 सालों से शतरंज जगत में सक्रिय है।
हाल ही में इनकी सक्रियता को देखते हुए ऑल इंडिया चेस फेडरेशन ने इन्हे चेस इन स्कूल्स के विशेष सदस्य मनोनित किया है।
वर्तमान में हेमंत खुटे महासमुंद जिला व छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के सचिव के रूप में अपने दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं ।
उल्लेखनीय है कि हेमंत खुटे भारत की एकमात्र हिंदी खेल पत्रिका शतरंज सम्राट के लिए भी कार्यकारी संपादक के रूप में अपना निशुल्क योगदान लंबे अरसे से देते आ रहे हैं।


























