खेत मे भरा पानी तो खोद दिया सड़क, हजारों छात्रों के अलावा मरीज़ व किसान रोजाना परेशान

<
p style=”text-align:right;”> – जॉन सेमसन मसीह
झलप (काकाखबरीलाल) । खेत से बारिश के पानी भर जाने और निकासी की व्यवस्था ना होने पर बीते वर्ष लाखो के लागत से बने कंक्रीट की सड़क को लगभग डेढ़ माह से कुछ लोगो द्वारा खोद कर छोड़ दिया गया है।सड़क में खोदे गए उक्त की नाले की गहराई कम से कम 5 फुट और 3 फुट चौडी है। झलप के बस्ती को शासकीय अस्पताल ,धान उपार्जन मण्डी,शासकीय हाई स्कूल,शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल,माध्यमिक कन्या शाला ,सेन्ट थॉमस स्कूल और नेशनल हाईवे 53 को जोड़ने वाला मुख्य सड़क है।

इस तरह से सड़क में खोदे गए नाले लगभग 7 सौ से 8 सौ स्कूली बच्चे, इसके अलावा 4 से 5 सौ ग्रामीण व यात्री गण रोजाना प्रभावित हो रहे है।सेन्ट थॉमस प्राइमरी स्कूल के एकाएक सामने होने के कारण उक्त जगह में छोटे बच्चों के साथ किसी भी वक़्त अनहोनी की आशंका बनी हुई है।सवाल यह है कि किसी भी सड़क को इस तरह से काट देना किस तरह से जायज है।इसी मामले में बुधवार 7 तारीख को ग्रामीणों द्वारा कलेक्टर व विधायक के नाम उक्त जगह में पुलिया पाइप लगाने की मांग की गई हैं ।हालांकि इसी खोदे गए सड़क को बुधवार शाम ग्राम पंचायत झलप द्वारा जे सी बी मसीन लगवाकर पटवाया गया था जिसे अगले सुबह फिर खोद दिया गया है।
























