पिथौरा

कांग्रेस नेता श्याम सुंदर एरन को आज भाव भीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया गया एंव बेल का पौधा देते हुए दिवंगत आत्मा की स्मृति में पौधा रोपण करने का संकल्प दिलाया.

<

p style=”text-align:right;”>– नंदकिशोर अग्रवाल

पिथौरा नगर(काकाखबरीलाल) । विगत 27 जुलाई को पिथौरा निवासी कांग्रेस नेता श्यामसुंदर एरन के आत्महत्या के बाद जहां पिथौरा के सर्वदलीय मंच से स्व.श्यामसुंदर एरन को सामूहिक रूप से एन.एच विश्रामगृह में श्रद्धाजंलि दी गई। वही अग्रवाल सभा पिथौरा के द्वारा आई.जी.,जिलाधीश महासमुंद,व पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंप कर आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। बात दें कि श्री श्यामसुंदर एरन केवल कांग्रेस के नेता ही नहीं बल्कि समाज सेवक ,मिलनसार व्यक्तित्व के धनी तथा गरीबों के साथ देने वाले भी थे। श्रद्धाजंलि सभा में लोगों ने उनको याद किया तथा उनके साथ बिताए पलों को याद कर भावुक होते रहे। 27 जुलाई को उनका निधन के बाद आज उनका बारहवां था। जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोगों के साथ पार्टी के लोग भी उपस्थित हो कर मृतात्मा की शांति के लिए दुआ की।

इस अवसर पर कार्यक्रम सम्पन्न कर रहे तेंदुकोना के पंडित श्री भागीरथी दुबे ने परिवार के लोगों को एक बेल का पौधा देते हुए दिवंगत आत्मा को स्मृति में पौधा रोपण करने का संकल्प भी दिलाया तथा उपस्थित लोगों से भी आग्रह किया कि सभी अपने अपने घर के आसपास वृक्षारोपण अवश्य करें। उनकी इस पहल की समाज के साथ नगर में भी भूरी भूरी प्रसंशा हो रही है। कार्यक्रम के पश्चात महासमुंद विधायक विनोद चंद्राकर भी श्यामसुंदर एरन के निवास पहुँच कर परिजनों को सांत्वना दी तथा कहा कि आरोपी बक्शे नहीं जाएंगे। उनको उनके किये की सजा अवश्य भुगतनी होगी। उनके साथ पार्टी के अनेक कार्यकर्ताओं ने भी श्री एरन को श्रद्धांजलि दी।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!