महासमुंद

महासमुंद :चिकित्सा अधिकारी के घर चोरों ने बोला धावा लाखों के सामान चोरी

महासमुंद. आरक्षी केन्द्र में डां0 कार्तिक राम रात्रे ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह पण्डरीया सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जिला कवर्धा में चिकित्सा अधिकारी के पद पर कार्यरत है । घोडारी में उनका मकान व क्लीनीक है, दिनांक 03.11.22 के सुबह 05.00 बजे घर घोडारी में ताला लगाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पण्डरीया डियूटी पर गया था , दिनांक 05.11.22 के सुबह 09.30 बजे घर ग्राम घोडारी आया तो देखा कि घर का सामान इधर उधर बिखरा पडा था, पलग बिस्तर के निचे में रखे 500 -500 रूपये का नोट कुल 50000 रूपये , कुलर के उपर पेपर के निचे 500-500 रूपये का नोट कुल 10000 रूपये एवं अंदर कमरा के टेबल ड्रांज मे रखे एक सोनी कंपनी का कैमरा किमती करीब 20000 रूपये एवं एक जोडी चांदी का पायल किमती करीब 20000 रूपये कुल जुमला 100000/- रूपये नही था किसी अज्ञात चोर द्वारा उपर छत मे चड कर अंदर घुसकर उक्त सामान चोरी कर ले गया है। पुलिस ने 380-IPC, 457-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!