महासमुंद

प्रदेश में धरसा विकास योजना लागू करने के लिए चंद्राकर ने जताया सीएम बघेल का ह्रदय से आभार

महासमुंद(काकाखबरीलाल)। कांग्रेस नेता आलोक चंद्राकर ने कहा कि छग के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने “गढ़बो नवा छत्तीसगढ़” का नारा दिया और आज छत्तीसगढ़ विकास की नई परिभाषा गढ़ रहा है ।
आलोक ने कहा कि छग प्रदेश की आत्मा गावो में बसती है और गाव के समुचित विकास के लिये धरसा विकास योजना लागू करने से गाववालो के मूलभूत समस्याओ से निजात मिलेगी,,
जब गाव पहुचते है तो ग्रामीण व्यवस्था ऐसा होता है कि गांव की बसाहट पास पास होता है और एक दूसरे के घर जाने में तकलीफ नही होती,,
लेकिन जब गाव से अपने खेतों की ओर,अपने बाड़ी की ओर,अपने ब्यारा की ओर,तालाब और माता देवाला,खैरकाडार और अन्य डीही डोंगर जाने के कच्चे रास्ते को हम धरसा कहते है,,
अधिकत्तर गावों के धरसा को विकसित करने की जरूरत है, जिस पर पूरे गांव वालों का जीवन यापन चलता है ,
15 साल बीजेपी के सरकार को मालूम ही नई था कि गाँव की मूलभूत जरूरतों में सुगम धरसा होना चाहिये,,
अभी छग के मुख्यमंत्री श्री भुपेश बघेल ने छग में धरसा विकास योजना लागू कर ये बता की वो गांव के रहने वाले सच्चे व्यक्ति है और गांव की सम्पूर्ण जरूरतों की अच्छे से जानते है,
मुख्यमंत्री गांव को व्यवस्थित और धरसा को सुगम बनाने के उद्देश्य से धरसा विकास योजना को लागू किये है,,
इस योजना से खेत,बाड़ी,ब्यारा, तालाब, मातादेवाला,डीही डोंगर के कच्चे रास्ते अब सुगम व पक्के बनेंगे,
हम गांव में रहने वाले सभी लोगो की ओर से छग में धरसा विकास योजना लागू करने के लिये मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का आभार व्यक्त करते है
छग के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने “गढ़बो नवा छत्तीसगढ़” का नारा दिया और आज छत्तीसगढ़ विकास की नई परिभाषा गढ़ रहा है । छग के नागरिकों के मुलभुत जरूरतों को ध्यान में रखकर योजना बनाकर क्रियान्वित किया जा रहा है,
कांग्रेस नेता आलोक चंद्राकर ने छग के नागरिको और सभी कांग्रेसजनों से अपील करते हुए कहा है कि छग के सच्चे जनसेवक मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी के जनकल्याणकारी योजनाओ को अंतिम व्यक्ति तक पहुचा कर अधिक से अधिक लोगो को लाभान्वित करने का सार्थक प्रयास करे,

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!