महासमुंद-बलौदाबाजार जिले के बॉर्डर क्षेत्र से कल मिले थे कोरोना पॉजिटिव,समीपस्थ गांवों में बना है दहशत का माहौल.

रामकुमार नायक,रायपुर(काकाखबरीलाल)।कल मिले छत्तीसगढ़ प्रदेश में 40 कोरोना पॉजिटिव केस के संबंध में दुर्ग जिले से 2 पॉजिटिव केस की जानकारी पूरी तरह भ्रामक व गलत है। इस आशय की जानकारी देते हुए एडिशनल एसपी रोहित झा(कोरोना संक्रमण नोडल अधिकारी) ने काकाखबरीलाल को बताया कि दुर्ग से किसी भी व्यक्ति का आज की स्थिति में कोरोना पॉजिटिव का कोई भी मामला सामने नहीं आया है।
इस सबंध में बलौदाबाजार जिला कलेक्टर से काकाखबरीलाल ने संपर्क साधा तो पता चला कि मामला सरसींवा थाना के ग्राम दुरुग की है जहाँ दो पॉजिटिव केस पाए गए हैं।
आपको बता दें कि यह मामला बलौदाबाजार जिला मुख्यालय के दूरस्थ ग्राम दुरुग की है,जोकि महासमुंद जिला के बड़ेसाजापाली से लगभग 10 कि.मी. की दूरी पर है, सूत्रों की मानें तो महासमुंद जिला एवं बलौदाबाजार जिला के बॉर्डर क्षेत्र माना जाता है। बॉर्डर क्षेत्र होने के कारण महासमुंद जिले के बड़ेसाजापाली, बूटीपाली भंवरचुआं एवं समीपस्थ तटीय क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।



























