दुर्ग

ईओडव्ल्यू में लंबित शिकायतों, जांच एवं अपराधों का होगा त्वरित निराकरण – एडीजी श्री जीपी सिंह

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री जीपी सिंह द्वारा राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यरो में लंबित शिकायतों, जांच एवं अपराधों के शीघ्र निराकण हेतु व्यूरो मुख्यालय के सभागार कक्ष में आज दिनांक 08 नवंबर 2019 को समीक्षा बैठक ली गई। जिसमें ईओडब्ल्यु के पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार सहित समस्त विवेचना अधिकारी मौजूद रहे। समीक्षा बैठक के दौरान श्री सिंह ने निम्नांकित निर्देश दिए:-

  1. अपराधों की वरियता सूची तैयार कर समय-सीमा के भीतर लंबित अपराधों को चालान में तब्दील करें।
  2. ऐसे प्राथमिक जांच जिन्हें अपराध में परिवर्तित किया गया है, उसकेे विवेचना में गति लाएं।
  3. व्यूरो में प्राप्त शिकायत पत्रों की संख्या को देखते हुए विवेचकों को निर्देशित किया गया है कि शिकायतों के गंभीरता के आधार पर जांच अथवा अपराध में परिवर्तित कर शीघ्र निराकरण करें।
  4. जिन प्रकरणों में 17(क) के तहत् अनुमति प्राप्त नही हुई है, ऐसे प्रकरण में संबंधित विभाग से अनुमति प्राप्त कर शीघ्र निराकरण करें।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!