बसना
पीपड़ का पेड़ गिरने से रास्ता रहा जाम लोग हुए हलाकान

बसना।प्राप्त जानकारी अनुसारविकासखंड बसना में आज बस स्टैंड के पास पीपल का पेड़ रास्ते पर गिरने से आवागमन बाधित रहा, व लोगों में काफी आक्रोश का माहौल बना रहा. वही दूसरी तरफ प्रशासन के ऊपर सवाल उठ रहे हैं चुकि समय रहते जर्जर पेड़ों को नहीं काटे जाने से समस्या काफी विकराल रूप ले लेती है.
इस मार्ग पर यातायात का दबाव अधिक रहता है
बस स्टैंड प्रमुख जगह में से एक है, वही इस मेन रोड पर लोगों का आना जाना हमेशा लगा रहता है थोड़ी सी भी चुक समस्या उत्पन्न कर सकता है. प्राप्त जानकारी के अनुसार किसी प्रकार जनहानि नहीं हुई है. लेकिन प्रशासन की गंभीर लापरवाही सामने आती . इस प्रकार कि घटना बरसात के मौसम में अधिकांश होती है इस ओर प्रशासन को ध्यान आकर्षित करने की जरूरत है।
AD#1
































