बसना
बसना:टोल प्लाजा पर बस चालक की लापरवाही से कार क्षतिग्रस्त, थाने में मामला दर्ज

बसना। पुलिस के अनुसार, बसना क्षेत्र के छुईपाली टोल प्लाजा के पास मुस्कान बस क्रमांक CG06HB7775 के चालक द्वारा कथित रूप से लापरवाहीपूर्वक वाहन पीछे करने से एक हुन्डई i20 कार क्षतिग्रस्त हो गई। कार चालक हेमेश कुमार दुबे की शिकायत पर पुलिस ने बस चालक के खिलाफ धारा 281 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन कार के आगे और पीछे दोनों हिस्सों को नुकसान पहुंचा है।
AD#1
































