सरायपाली

सरायपाली:भारतीय जीवन बीमा से संबंधित कार्यशाला का आयोजन

 सरायपाली (काकाखबरीलाल).सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरायपाली में विगत दिनों भारतीय जीवन बीमा से संबंधित एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें नगर के प्रतिष्ठित समाजसेवी एवं करोड़पति बीमा अभिकर्ता श्री आनंद गोयल ने बीमा से संबंधित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी ।

सर्वप्रथम उन्होंने बीमा संबंधित एक वीडियो दिखाया , पश्चात बीमा क्यों किया जाता है , बीमा क्या चीज है , किस लिए किया जाता है , किसके लिए किया जाता है, बीमा से क्या लाभ है ,किसका-किसका बीमा होता है, क्यों करना चाहिए बीमा,वाहन बीमा, भौतिक बीमा ,आर्थिक बीमा,दुर्घटना बीमा आदि अनेक तथ्यों की जानकारी अत्यंत रोचकता से प्रदान किया । इस अवसर पर इन्होंने श्यामपट्ट पर भी चित्रात्मक शैली से उदाहरण प्रस्तुत करते हुए बीमा पॉलिसी एवं जोखिम से संबंधित अनेक प्रकार की जानकारियां दी ।

 

 

Saraipali Latest News अंत में प्रधानाचार्य रमेश प्रधान के द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया । विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य श्री त्रिलोचन कर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर विद्यालय के आचार्यों में से श्री श्रीधर सतपथी ,गोवर्धन प्रधान, अरुण साहू ,फकीर यादव, अमृत मिश्रा, रोहित साहू ,राकेश नायक, अक्षय कुम्हार ,दीदी – शांति सलूजा, पद्मावती गोस्वामी, शिखा गोस्वामी ,सुनीता पंडा, कुसुमलता पटेल ,प्रियंका श्रीवास, प्रतिभा मिश्रा ,पूर्णिमा साहू ,किरण महापात्र ,सुनीता भोई ,सहित भृत्य – राजेश बंजारे तथा आया बाई – ललिता सेठ भूमिसुता, राधाबाई,आदि ने उपस्थित होकर बीमा से संबंधित विभिन्न गतिविधियों को जाना एवं उसकी सराहना की । शांति मंत्र के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ ।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!