रायपुरसरायपाली

जोगी-बसपा गठबंधन पार्टी को एक और झटका, सरायपाली प्रत्याशी रात्रे ने थामा कांग्रेस का हाथ

रामकुमार नायक,काकाखबरीलाल,रायपुरविधानसभा चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी और जोगी कांग्रेस गठबंधन को एक बड़ा झटका लगा है. सरायपाली में बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी छबिलाल रात्रे ने आज (रविवार) को चुनाव मैदान छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया. इससे पहले डोंगरगांव में बसपा के प्रत्याशी अशोक वर्मा ने भी मैदान छोड़ दिया था. श्री वर्मा ने वहां भाजपा प्रत्याशी मधुसूदन यादव का समर्थन करते हुए भाजपा की सदस्यता ले ली है. देखा जाए तो बसपा और जोगी कांग्रेस को लगातार एक के बाद एक बड़े झटके लग रहे हैं. सूचना के मुताबिक चंद्रपुर, जैजेपुर, सारंगढ़, बलौदाबाजार, धरसींवा, पामगढ़, बसना, आरंग, भाटापारा सहित करीब एक दर्जन सीटों पर बसपा,जोगी कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी पर विरोधी दल डोरे डाल रहे हैं. दूसरे चरण के लिए मतदान से पहले इसी तरह के कुछ और राजनीतिक धमाके होने की आसंका भी जताई जा रही है।

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!