सरायपाली
सरायपाली का नाम राष्ट्रीय स्तर में 11 वां और प्रदेश स्तर पर दूसरा स्थान

काकाखबरीलाल,सरायपाली:-भारत सरकार द्वारा भारत भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छ सर्वेक्षण 2018 की एक लाख से कम जनसंख्या वाले शहरों की रैंकिंग में नगर पालिका परिषद सरायपाली को राष्ट्रीय स्तर पर 11वां प्रदेश स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है निकाय की स्वच्छता के क्षेत्र में इस सफलता के लिए स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2018 को आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय मुख्य समारोह में माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा स्वच्छता ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा।सरायपाली के नगर पालिका अध्यक्ष सरस्वती चन्द्रकुमार पटेल और मुख्य नगर पालिका अधिकारी को कार्यक्रम में उपस्थित होने पत्र जारी कर दिया गया है, सरायपाली का राष्ट्रीय स्तर 11 वां और राज्य में दूसरा रैंक आना यह क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी गर्व की बात है ।
AD#1

























