बिलासपुरबॉलीवुडरायपुर

मोबाइल से वीडियो बना यूट्यूब पर हुए फेमस “36गढ़िया” अब बनाने जा रहे है फ़िल्म,दे रहें नए कलाकारों को मौका

रायपुर।छत्तीसगढ़ के फेमस युट्यूबर घनश्याम मिर्झा जिन्हें आप 36गढ़िया के नाम से हर कोई जानता है वे प्रदेश के पहले ऐसे यूट्यूबर है जिन्होंने छत्तीसगढ़ी में यूट्यूब में वीडियो बनाना शुरू किया तथा सबसे पहले 1 लाख का माइलस्टोन पूरा किये वे हमेशा कुछ हटके फ़िल्म बनाने को मशहूर एसकेडी फिल्म्स प्रोडक्शन के साथ बना रहे है फ़िल्म । जिसमे वो पूरे नवोदित कलाकारों दे रहे है मौका ।

एसकेडी फिल्म्स प्रोडक्शन एवं 36गढ़िया फिल्म्स प्रोडक्शन के बैनर तले कराए जा रहे 23 जून को मेगा ऑडिशन। कलाकारों की तलाश कर रहे निर्माताओं ने यह मेगा ऑडिशन जूझते और जुनूनी कलाकार जिन्हें अवसर नही मिल पा रहा फ़िल्म में कार्य करने का उनकी काबिलयत को सराहने के लिए रखा है। प्रसिद्ध कलाकार छत्तीसगढ़िया घनश्याम मिर्झा और एसकेडी फिल्म्स प्रोडक्शन के निर्माता श्री आकाश डहरिया ने बताया कि यह ऑडिशन फीचर फिल्म शॉर्ट फिल्म और एल्बम सॉन्ग के लिए रखा गया है साथ ही उन्होंने बातचीत के दौरान बताया कि यह ऑडिशन कलाकारों की प्रोफाइल लेने के लिए है जिन्हें हम आने वाले विगत वर्षों में फिल्म में काम करने का मौका दे पाएं।

छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री को सही मार्गदर्शन और कलाकार मिले यह जायजा लेते हुए यूट्यूबर घनश्याम मिर्झा ने 23 जून को होने वाले मेगा ऑडिशन में अपने फैंस के साथ रूबरू होने की इच्छा जताई और साथ में यह भी कहा है कि यदि ऑडिशन में उन्हें अच्छे कलाकारों का प्रोफाइल मिलता है तो वह उन्हें अपने वीडियो में जरूर मौका देंगे ऑडिशन को तीन कैटेगरी में रखा गया है पहले कैटेगरी एक्टिंग दूसरा कैटेगरी सिंगिंग और तीसरा कैटेगरी राइटिंग है ऑडिशन के लिए आए हुए कलाकार अपने साथ आधार कार्ड की फोटो कॉपी पासपोर्ट साइज का फोटो और साथ ही ₹100 ऑडिशन फीस लेकर आएंगे। घनश्याम और आकाश ने बताया कि उन्हें बहुत से कमेंट और फेसबुक पर मैसेज आ रहे थे की उन्हें भी काम करने का मौका दिया जाए। इन बातों का मंथन कर मेगा ऑडिशन रखने की बातें सामने आई और तकरीबन 500 लोगों ने ऑडिशन के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कराया है छत्तीसगढ़ के कलाकारों का यह उत्साह देखकर आकाश ने बताया आगे वह फिल्म निर्माण में कलाकारों को मौका जरूर देना चाहेंगे और साथ ही घनश्याम ने भी यह कहा है कि वह उनके फैंस को जरूर अपने वीडियो में काम दिलाना चाहेंगे।

ऑडिशन का समय प्रातः 11 बजे से शाम 5 बजे और स्थान r2 गली बसेरा कॉलोनी भारतीय नगर महाराणा प्रताप चौक के पास बिलासपुर में रखा गया है।
वही एसकेडी ग्रुप है दमदार फिल्मे बनाने के लिए फेमस उनकी एक शार्ट फ़िल्म इलेक्ट्रिक पिया ने तो मशहूर दादा साहेब फाल्के तथा गोल्डन फॉक्स अवार्ड साथ ही साथ देश विदेश में 13 अवार्ड प्राप्त की है उनकी और भी शार्ट फिल्मो ने कइयो अवार्ड बटोरे है ।

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!