सरायपाली

सरायपाली:मवेशियों को छुड़ाया गया

सरायपाली। क्रूरतापूर्वक हांकते हुए ओडिशा ले जाए जा रहे 39 मवेशियों को ग्राम दीवानपाली के पास से पुलिस द्वारा छुड़ाया गया है। मिली जानकारी अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम दीवानपाली स्कूल के पीछे में दो व्यक्ति अवैध रूप से मवेशियों को मारते हुए क्रूरतापूर्वक वध करने के लिए छत्तीसगढ़ राज्य से ओडिशा हांकते हुए ले जा रहे हैं। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो वहां कोई व्यक्ति नहीं मिला, लेकिन बड़ी संख्या में मवेशी (गाय, बछड़े) आदि मिले। गिनती करने पर 17 गाय, 01 बैल, 15 बछिया, 6 बछडा कुल 39 नग मवेशियों को बरामद कर पालन पोषण, व्यवस्थापन हेतु मां भगवती बहुउद्देशीय गौ शाला सोनपुरी थाना बलौदा के प्रभारी अंगद कुमार डडसेना को सुरक्षार्थ दिया गया है। उक्त मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 4,6,10 छ.ग. कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2024 के तहत कार्रवाई करते हुए अपराध कायम कर विवेचना में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!