सरायपाली

सरायपाली : मोटर साइकिल में गांजे का पौधा ले जाते दो युवक गिरफ्तार

सरायपाली (काकाखबरीलाल). मोटरसायकल में गांजा का पौधा लेकर जा रहे ग्राम केना के दो व्यक्तियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना से मिली जानकारी अनुसार पुलिस की टीम एक मामले को लेकर रवाना हुई थी, इसी दौरान बस स्टैंड सरायपाली की ओर से एक मोटरसायकल एच एफ डीलक्स क्रमांक सीजी 06 जीएल 0437 में सवार 02 व्यक्ति एक पौधे को लेकर जयस्तम्भ चौक सरायपाली की ओर जा रहे थे। उन्हें रोककर नाम पता पूछने पर मोटरसायकल चालक ने अपना नाम अजय शंकर साहू पिता विज्ञानंद साहू उम्र 28 वर्ष एवं पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम रामेश्वर यादव पिता ललित यादव उम्र 21 वर्ष दोनों

निवासी ग्राम केना का बताया 1 मोटरसायकल में रखे पौधे के बारे में पूछताछ करने पर, बस स्टैंड सरायपाली में रोड किनारे लगे हुए गांजा के पौधे को तोड़कर बिक्री हेतु अपने गृह ग्राम केना ले जाना बताया। पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है। संपूर्ण कार्यवाही में पुलिस अधीक्षक महासमुंद धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरेपुंजे एवं एसडीओपी सरायपाली अभिषेक केशरी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी आशीष वासनिक, उपनिरीक्षक अनिल पालेश्वर व उनकी टीम सहित समस्त थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!