नौकरी-विज्ञापन

नौकरी :भारतीय डाक विभाग में निकली भर्ती

भारतीय डाक विभाग में नौकरी करने के लिए युवाओं के पास सुनहरा अवसर है। इसके लिए भारतीय डाक विभाग ने स्किल कारीगरों के पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं। उम्मीदवार जो इन पदों पर आवेदन करने के लिए इच्छुक एवं योग्य हैं, वे India Post Office की आधिकारिक वेबसाइट indiapost.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

Government Scheme: 10वीं पास छात्र-छात्राओं को सरकार देगी इतनी रकम, जानिए कैसे उठा सकते हैं लाभ

इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक indiapost.gov.in/vas/Pages के माध्यम से भी इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इसके साथ ही इस लिंक India Post Office भर्ती 2023 नोटिफिकेशन PDF पर क्लिक करके भी आधिकारिक नोटिफिकेशन को देख सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत मैकेनिक, एमवी इलेक्ट्रीशियन, कॉपर और टिनस्मिथ और अपहोल्स्टर सहित कई ट्रेडों के लिए कुल 7 पदों को भरा जाएगा।

India Post Office Recruitment 2023 महत्वपूर्ण तिथि
आवेदन करने की अंतिम तिथि- 09 जनवरी 2023

India Post Office Recruitment 2023 रिक्ति विवरण
एमवी मैकेनिक – 4 पद
एमवी इलेक्ट्रीशियन (स्किल्ड) – 1 पद
कॉपर एंड टिनस्मिथ – 1 पद
अपहोल्स्टर – 1 पद

India Post Office Recruitment 2023 योग्यता मानदंड
उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 8वीं पास होना चाहिए। साथ ही सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी तकनीकी संस्थान से संबंधित ट्रेड में सर्टिफिकेट होना चाहिए। इसके अलावा वैध ड्राइविंग लाइसेंस भी होना चाहिए।

India Post Office Recruitment 2023 आयु सीमा
उम्मीदवारों जो इन पदों के लिए आवेदन कर रहे हैं, उनकी आयुसीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए।

Government Scheme : बेटी के जन्म पर माता-पिता को मिलेंगे 50 हजार रुपये और 1 लाख का बीमा, देखें कैसे करें आवेदन और जरूरी बातें

India Post Office Recruitment 2023 आवेदन शुल्क
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के तौर पर रु. 100/- रुपये का भुगतान करना पड़ेगा।

India Post Office Recruitment 2023 वेतन
उम्मीदवारों का इस भर्ती के तहत चयन होने पर वेतन के तौर पर रु. 19900 से रु. 63200 रुपये दिए जाएंगे।

India Post Office Recruitment 2023 चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन नोटिफिकेशन में दिए गए संबंधित ट्रेडों के तहत कॉम्पिटिटिव ट्रेड टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।

India Post Office Recruitment 2023 अन्य जानकारी
उम्मीदवारों को अपना आवेदन ‘द सीनियर मैनेजर (जेएजी), मेल मोटर सर्विस, नंबर 37, ग्रीम्स रोड, चेन्नई- 600006’ पर जमा कर सकते हैं और इसे स्पीड पोस्ट / पंजीकृत डाक के माध्यम से भेजना होगा।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!