नौकरी : हाईकोर्ट में सॉफ्टवेयर प्रोग्रामर और डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों पर निकली भर्ती

नौकरी. बॉम्बे हाईकोर्ट ने सॉफ्टवेयर प्रोग्रामर और डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों पर भर्ती निकाली है। जो उम्मीदवार सॉफ्टवेयर प्रोग्रामर और डाटा एंट्री ऑपरेटर पदों पर भर्ती होना चाहते हैं, वे बॉम्बे हाईकोर्ट की वेबसाइट bombayhighcourt.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बॉम्बे हाईकोर्ट भर्ती 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन की लास्ट डेट 12 अक्टूबर 2022 है।

सॉफ्टवेयर प्रोग्रामर और डाटा एंट्री ऑपरेटर की भर्ती बॉम्बे हाईकोर्ट के नागपुर और औरंगाबाद बेंच के लिए हो रही है। यह नियमित भर्ती नहीं है। उम्मीदवारों की भर्ती कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर होगी। इसके लिए उम्मीदवारों का सिलेक्शन रिटन एग्जाम के आधार पर किया जाएगा।
वैकेंसी डिटेल्स
डाटा एंट्री ऑपरेटर- 50
सॉफ्टवेयर प्रोग्रामर- 26
कुल वैकेंसी- 76
योग्यता
सॉफ्टवेयर प्रोग्रामर/डेवलपर/कोडर
कंप्यूटर साइंस/अप्लीकेशन/कंप्यूटर मैनेजमेंट या इसके समकक्ष डिग्री। एक साल प्रोग्रामिंग का अनुभव।
डाटा एंट्री ऑपरेटर
ग्रेजुएशन की डिग्री।
कंप्यूटर साइंस में डिग्री वाले कैंडिडेट को वरीयता दी जाएगी।
गवर्नमेंट कॉमर्शियल सर्टिफिकेट परीक्षा पास होना चाहिए।
कंप्यूटर पर इंग्लिश टाइपिंग स्पीड कम से कम 40 शब्द प्रति मिनट।
कंप्यूटर प्रोफिसिएंसी सर्टिफिकेट भी जरूरी है।
सैलरी
सॉफ्टवेयर प्रोग्रामर/डेवलपर/कोडर-40894 रुपये प्रति माह
डाटा एंट्री ऑपरेटर- 31064 रुपये प्रति माह

























