महासमुंद

छालीवुड कलाकार प्रकाश अवस्थी लडेगे लोकसभा चुनाव

सरायपाली आगमन पर पत्रकारों से की चर्चा

काकाखबरीलाल,सरायपाली । छालीवुड कलाकार प्रकाश अवस्थी का आज सरायपाली आगमन हुआ. वे फिल्मी दुनिया को छोड़कर राजनीति में किस्मत अजमाने की तैयारियों में लगे हैं. राजनीति में आने का बड़ा वजह उन्होंने बताया कि जिनके प्रयास से वे फिल्मी दुनिया में पहुंचे थे, उनके साथ वे मिलकर जनसेवा करना चाहते हैं. जनहित के कार्य एवं अधिक लोगों की सेवा करने का उद्देश्य लेकर वे राजनीति में कदम रख रहे हैं. सरायपाली आगमन पर उन्होंने प्रेसवार्ता रखी, जिसमें स्थानीय पत्रकारों के साथ चर्चा करते हुए उन्होने बताया कि अब तक वे छत्तीसगढ़ी, हिन्दी, उड़िया, भोजपुरी, बंगाली इन 5 भाषाओं के 30 फिल्मों में काम कर चुके हैं. बचपन से उन्हें कलाकार बनने की ईच्छा थी और 35 वर्ष की उम्र में उन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम रखा. इस दौरान उन्हें प्रदेश की जनता का काफी प्यार मिला. अब वे लोगों से जुड़कर वृहद रूप से राजनीति में कैरियर बनाना चाहते हैं.

श्री अवस्थी ने पत्रकारों को बताया कि सरायपाली वासियों की वर्षों पुरानी मांग रेल लाईन एवं जिला बनाने को प्रमुखता से पूरा करवाना उनका लक्ष्य रहेगा. इसके अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में डाक्टरों की कमी, 100 बिस्तर अस्पताल का 30 बिस्तर में तब्दील होना, बजट के अभाव में बंद हुआ आरबीसी केन्द्र, गौरव पथ की स्थापना, व्यापारियों के लिए क्लीयरेंस हाउस की मांग, सप्ताह में एक दिन आरटीओ द्वारा शिविर लगाने की मांग के अलावा स्थानीय समस्याओं को पूरा करने के लिए वे प्रयासरत रहेंगे. उन्होंने बताया कि ग्रामीण स्तर में बहुत सारे बेरोजगार युवक रोजगार की तलाश में भाग रहे हैं, जिसके लिए उनके द्वारा प्रयास किया जाएगा. वे अधिक से अधिक लोगों को स्थानीय रूप से रोजगार दिलवाने हेतु उद्योग से जोड़ने की कोशिश करेंगे. कमीशनखोरी को बंद करने के लिए वे हमेशा प्रयासरत रहेंगे. किस पार्टी के बैनर तले चुनाव लड़ने की बात पूछने पर उन्होंने बताया कि अभी तक किसी पार्टी से चुनाव लड़नी की स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन कई पार्टियों के संपर्क में हैं, बहुत जल्द ही पार्टी की भी घोषणा उनके द्वारा की जाएगी. श्री अवस्थी ने बताया कि वे अमलीपदर गरियाबंद महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के ही स्थानीय निवासी हैं. फिल्मी दुनिया में आकर उन्होंने लोगों का विश्वास जीता है. इसलिए लोकसभा में उन्हें टिकट मिलने एवं जनता के आशीर्वाद से क्षेत्र की सेवा करने का अवसर प्राप्त होगा, इसकी उन्हें पूरी उम्मीद है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!