
6 पुलिस अफसरो का हुआ तबादला
काका खबरीलाल रायपुर – प्रदेश के आधा दर्जन पुलिस अफसरों को इधर से उधर किया गया है। इस आशय के आदेश जारी कर दिए गए हैं।
जारी आदेश के अनुसार भाप्रसे के दिव्यांग कुमार लालजी भाई पटेल नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चौक से एएसपी बीजापुर पदस्थ किया गया है। इसके अलावा चंद्रमोहन सिंह नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा के पद पर पदस्थ किया गया है। भोजराज पटेल भापुसे के अफसर रायपुर को दुर्ग, सिद्धार्थ तिवारी दुर्ग से रायगढ़, उदय किरण प्रशिक्षु आईपीएस को रायगढ़ से बिलासपुर और डीडी नंद नगर पुलिस अधीक्षक रायपुर से उप अधीक्षक नांदगांव पदस्थ किया गया है।
AD#1
























