पिथौरा
जिला नवचेतना निःशक्त दिव्यांग संघ की आवश्यक बैठक 17 नवंबर को पिथौरा मे आयोजित

पिथौरा ( काकाखबरीलाल)। छ.ग.निःशक्त दिव्यांग संघ के जिला इकाई जिला नवचेतना निःशक्त दिव्यांग संघ की आवश्यक बैठक अग्रसेन भवन पिथौरा मे दिनांक 17 नवबंर दिन रविवार को सुबह 10:00 बजे से आयोजित है । जिसमें संगठन के पदाधिकारीगण एवं जिला महासमुंद के दिव्यांगजन उपस्थित रहेंगे । इस बैठक में दिव्यांगों को शासन से मिलने वाली विभिन्न योजनाओं के बारे विस्तृत से बताया जायेंगा तथा आगामी माह 3 दिसंबर को विश्व विकलांग दिवस मनाने के संबंध मे आवश्यक चर्चा की जायेंगी । उक्त बैठक मे प्रांतीय सचिव व जिला संचालक पी.आर.कुर्रे ,अध्यक्ष ए.के.मसीह,जिला सचिव महेश टंडन , उपाध्यक्ष पी.एल.पटेल व मीडिया प्रभारी पालेश्वर सिंह ठाकुर ने जिला के निःशक्त व दिव्यांगजनों को उपस्थित रहने की अपील की है ।
AD#1




























