दीये,मोमबत्ती, टॉर्च की रोशनी से दीपावली की तरह जगमगा उठा पिरदा; दीये से स्वास्तिक चिन्ह बनाकर कोरोना के खिलाफ जंग जितने की प्राथना की

काकाखबरीलाल/पिरदा:- कोरोनावायरस के अंधेरे के खिलाफ जंग में रात 9 बजते ही 9 मिनट के लिए दिये, मोमबत्ती, टॉर्च और फोन की फ्लैश लाइट जगमगा उठे। हर घर रोशनी से जगमगाता नजर आया। लोग अपनी छतों, बालकनियों में दीये, मोमबत्ती, टॉर्च और फोन की फ्लैश लाइट के साथ दिखे। इसके साथ पटाखे भी फोड़े गए। लोगों ने पूरे उत्साह के साथ एक त्यौहार की तरह इस दिन का जश्न मनाया। जिसकी शुरुआत सुबह से ही कर दी गई थी। सुबह ही दीयों को पानी से साफ कर रख दिया गया था।
सुबह से लोग रात 9 बजने का इंतजार करने लगे। जैसी घड़ी की सुई टिक-टिक करते हुए 9 पर पहुंची। पूरा देश दीये से जगमगा उठा। जिससे जो हो सका। सब ने रोशनी से अपने घर को नहला दिया। लोगों ने अपने घरों के बल्ब, ट्यूबलाइट बंद कर दिए। इसके बाद लोगों ने कोरोना के खिलाफ जंग के लिए अपने-अपने घरों से दीपक प्रज्वल शुरु कर दिया। देश के दीये में उम्मीदों की बाती जलती नजर आई। इससे राष्ट्रीयता का हौंसला नजर या। 9 मिनट को दीवाली से पूरी देश रोशनी से नहा उठा। लोगों ने कोरोना के खिलाफ एकजुट होकर संदेश दे दिया कि इस जंग में पूरा राष्ट्र एकजुट है।
कोरोना के खिलाफ जंग जितने के लिए पिरदा में अपने अपने घर के बाहर एवं चौक चौराहे पर सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए आजाद चौक,एकता चौक,राज चौक,बाजार पड़ाव,आदि इलाकों में दीये जगमगा रहे थे. दीये जलाने को लेकर बड़ों के साथ- साथ बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा था।


























