छुईपली(छुईहा) में डांस प्रतियोगिता संपन्न,Rainbow डीजे में थिरके डांसर

सरायपाली। विकास खण्ड सरायपाली के छुईपाली (छुईहा) में विगत दिनांक 2 फरवरी को द्वितीय वर्ष Rainbow डीजे डांस प्रतियोगिता का आयोजन,आयोजक समस्त ग्रामवासी छुईपाली(छुईहा) के द्वारा किया गया था,

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि – श्रीमती पद्मावती दयाराम चौहान (सरपंच ग्राम पंचायत परसकोल),अध्यक्षता – श्री खगेश्वर पटेल (सचिव ग्राम पंचायत परसकोल),विशिष्ट अतिथि – श्री बालेश्वर पटेल, श्री चूड़ामणि पटेल,श्री धोबराम चौहान, श्री शोभराम चौहान,मुख्य रूप से मंचासीन थे,क्षेत्र के डांस प्रेमियों के पास अपना कला दिखाने का अच्छा अवसर था,

विजेताओं के लिए इनाम क्रमशः प्रथम पुरस्कार 7000,द्वितीय 5000, तृतीय 3000, चतुर्थ 2000, पंचम 1000 रु. रखा गया था। इसी कड़ी में प्रथम पुरस्कार विजेता – सलखंड,द्वितीय – चट्टीगिरहोला,तृतीय – राजनांदगांव,चतुर्थ – सरसींवा,पंचम – जांजगीर की टीम रही।सभी प्रतिभागियों ने उक्त कार्यक्रम का भरपूर आनंद भी लिया।





























