सेजेस सरायपाली में एफएलएन मेला का हुआ सफल आयोजन…

काकाखबरीलाल@सरायपाली। जिला शिक्षा अधिकारी महासमुन्द विजय कुमार लहरे एवं डीएमसी (समग्र शिक्षा) रेखराज शर्मा के निर्देशन एवं बीईओ टी.सी.पटेल, एबीईओ डी.एन.दीवान,बीआरसीसी देवानंद नायक के कुशल मार्गदर्शन में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एन.ई.पी.)2020 में निर्धारित बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से “करके देखबो – सीख के रहिबो” थीम पर “एफ.एल.एन.मेला” का आयोजन स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ठ विद्यालय सरायपाली में उत्साह के साथ किया गया।
एफ.एल.एन.मेला का मुख्य उद्देश्य वर्ष 2027 तक प्रत्येक विद्यार्थी को भाषाई एवं गणितीय कौशल में दक्ष/निपूण बनाना है और शिक्षा को रोचक,गतिविधि आधारित बाल केन्द्रित बनाना है।
एफ.एल.एन.मेला में बच्चों द्वारा लगाए गए गणित,हिन्दी, अंग्रेज़ी के काउंटर काफ़ी आकर्षक, ज्ञानवर्धक रहे जिसका अवलोकन एसएमडीसी अध्यक्ष डॉ आशीष दास, बीआरसीसी देवानंद नायक,संकुल नोडल प्राचार्य जे.पी.पटेल,सेजेस प्राचार्य प्रदीप नारायण सेठ,व्याख्याता जोगीलाल पटेल,महेश नायक,नरेश पटेल,सीएसी कामता पटेल,जैमिनी पटेल,प्रभारी प्रधान पाठक धनपत सिदार,प्रोग्राम प्रभारी भारती सिदार,अक्षय भोई आदि द्वारा करते हुए बच्चों की खूब हौसला आफजाई किया गया/ प्रोत्साहित किया गया।
नेतराम पटेल ने भी आयोजन को सफ़ल बनाने आयोजन पूर्व तैयारी में अपना खूब सहयोग दिया ।
विद्यार्थियों ने मेला में स्टॉल के माध्यम से अपने कला कौशल का बखूबी प्रदर्शन किया।
जादुई कटोरा स्टॉल प्रभारी- लोकांक्षा ड़़डसेना एवं शादिया आफरीन कक्षा पांचवीं ने लगाया।आंख मिचौली स्टॉल रिशीकेश पुरी एवं दिपांशु चौधरी कक्षा- पांचवीं ने प्रदर्शित किया।आओ सीखें स्टॉल आफिया नुरी एवं आयत लखानी कक्षा पांचवीं,मैं हूं कौन स्टॉल रीया प्रधान एवं श्रद्धा प्रधान,चिन्ह कैसे- कैसे स्टॉल तनु पटेल,लावन्या साहू कक्षा चौथी,रंग अवधारणा स्टाल ऐश्वर्या तांडी एवं नीतू साहू तीसरी, रायमिंग वर्ड स्टाल नम्रता दीवान एवं जया दीवान पांचवीं,प्रीपोजिशन अवधारणा स्टाल क्षितिज टिकुलिया एवं जोयल सागर चौथी,आओ जोड़ स्टाल आरुष पण्डा एवं अनुराग चौथी, समय की अवधारणा स्टाल शाश्वत दास एवं टिकेश साहू पांचवीं,लिंग अवधारणा (राजा-रानी) स्टाल नीता ताण्डी एवं अनुश्री बेहेरा चौथी,एक -अनेक अवधारणा स्टाल शिफा खान एवं भावना पटेल चौथी,आकृति पहचान अवधारणा स्टाल आरोही अग्रवाल एवं प्रत्युष्टा प्रधान तीसरी द्वारा लगाया गया।
बीआरसीसी देवानंद नायक ने विद्यार्थियों द्वारा लगाए गए एफएलएन काउंटरों का गहन अवलोकन किया और बच्चों से रूबरू होते हुए नन्हे- मुन्ने विद्यार्थियों को खूब आगे बढ़ने प्रेरित किया,प्रोग्राम की सराहना किया।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हमें बेहतर प्लान तैयार कर सामुहिक प्रयास द्वारा बच्चों को निर्धारित समय में एफएलएन के उद्देश्यों के अनुरूप मूलभूत कौशलों में दक्ष बनाना आवश्यक है।
एसएमडीसी अध्यक्ष डॉ आशीष दास ने संबोधन में कहा कि एफ.एल. एन.मेला में बच्चों के सीखने की प्रगति और खुशी,उत्साह देखने को मिला।
संकुल नोडल प्राचार्य जे.पी.पटेल ने कहा कि मेला में बच्चों के स्वयं सीखने के आनंद को देखकर मैं भी आनंदित हूं। काउंटर में बच्चों की भागीदारी,सक्रियता देखकर काफ़ी प्रसन्नता हुई,यह उनके प्रतिभा की पहचान है।
सेजेस प्राचार्य प्रदीप नारायण सेठ ने एफएलएन के उद्देश्य,महत्व पर प्रकाश डाला और निपुण भारत के लक्ष्यों को शत्-प्रतिशत पूर्ण करने बच्चों को स्वयं अभ्यास करके सीखने पर जोर दिया।
एफएलएन मेला में खेल,पहेलियाँ, गणितीय प्रयोग,भाषा आधारित गतिविधियाँ आदि के माध्यम से सीखने को बच्चों ने आनंददायक और अनुभवात्मक बनाया ।
उपरोक्त जानकारी शिक्षक यशवन्त कुमार चौधरी द्वारा दिया गया।






























