सरायपाली

सरायपाली:11 सितंबर को होगी भव्य दही हांडी प्रतियोगिता

सरायपाली। विश्व हिन्दू परिषद की स्थापना एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मंगल उपलक्ष्य में सरायपाली नगर में भव्य दही हांडी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता 11 सितंबर 2026 को दोपहर 2 बजे से जय स्तंभ चौक, सरायपाली में आयोजित होगी।
आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता में प्रतिभागियों के लिए प्रवेश शुल्क 751 रुपये निर्धारित किया गया है। विजेता टीम को प्रथम पुरस्कार 25,151 रुपये तथा द्वितीय पुरस्कार के रूप में 12,151 रुपये प्रदान किए जाएंगे। आयोजन को लेकर नगर में उत्साह का माहौल है।
विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल सरायपाली द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में समस्त हिन्दू समाज एवं सनातन धर्म प्रेमियों को सादर आमंत्रित किया गया है। आयोजकों ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस पारंपरिक आयोजन को सफल बनाने की अपील की है। आयोजन से संबंधित जानकारी के लिए संपर्क सूत्र के रूप में मयंक पाणिग्राही, गुरु जायसवाल, विकास महापात्र एवं प्रदीप साहू के नंबर जारी किए गए हैं।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!