सरायपाली

नशीली दवाओं पर बड़ी कार्यवाही, हजारों की मात्रा में एम्प्युल और कफ सिरफ जब्त.

नशीली दवाओं के कारोबार पर अंकुश लगाने थाना सरायपाली की बड़ी कार्यवाही

2 सौ नग कफ सिरप और 12 सौ नग एम्पुल जप्त

आज सरायपाली पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई

काकाखबरीलाल,सरायपाली। नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए आज सरायपाली पुलिस द्वारा एक बड़ी कार्यवाही करते हुए नशीली दवाओं का जखीरा बरामद किया गया है
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर कृष्णा मेडिकल स्टोर्स एवं आलीशान पैलेस होटल मे रेड की कार्यवाही कर होटल आलीशान पैलेस में रखे गए नशीली दवा जिसमें कुल 200 नग कप सिरप एवं 1200 नग एम्पुल इंजेक्शन कीमत 30 हजार 391₹ को बरामद कर जप्त किया गया है रेड की इस कार्रवाई में होटल अलीशान पैलेस एवं कृष्णा मेडिकल स्टोर्स के संचालक गोपाल अग्रवाल पिता घांसीराम अग्रवाल को रिमांड पर लिया गया है और आरोपी गोपाल अग्रवाल के विरुद्ध 21 नारकोटिक एक्ट के तहत कार्रवाई किया जाकर आज दिनांक 6 अक्टूबर 2018 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है उक्त संपूर्ण कार्यवाही महासमुंद जिला पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजय ध्रुव एसडीओपी सरायपाली श्री राजीव शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी विवेक व्हीके के आदेशानुसार थाना सरायपाली के उप निरीक्षक योगेश कुमार सोनी लक्ष्मी साव सहायक उप निरीक्षक विजय मिश्रा प्रधान आरक्षक राजेश सिकरवार दिलीप पटेल भुवनेश्वर बंजारे ओम प्रकाश सौरभ बांसवाड़ भूपेश प्रधान एवं अन्य स्टाफ के द्वारा कार्यवाही को अंजाम दिया गया ।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!