सरायपाली: अलंकरण समारोह का आयोजन

सरायपाली (काकाखबरीलाल).जवाहर नवोदय विद्यालय में स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस को युवा दिवस के रूप में मनाते हुए पद अलंकरण समारोह का आयोजन भी किया गया। युवा दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों के द्वारा विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए। कार्यालय अधीक्षक राजेंद्र कुमार पाठक ने विवेकानंद के विचारों को व्यक्त कर वर्तमान में उसकी प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। पद अलंकरण समारोह में विद्यार्थियों को कैप्टन्स के रूप में नए पदभार ग्रहण कराया गया। उप प्राचार्य लोकनाथ कैवर्त ने सभी को युवा दिवस की शुभकामनाएं दीं। प्राचार्य प्रशांत जी रहाटे के द्वारा अपने संबोधन में विवेकानंद के प्रेरक प्रसंगों से विद्यार्थियों को प्रेरित किया गया। वरिष्ठ शिक्षक बी.आर. पटेल ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन अनिल कुमार के द्वारा किया गया । इस अवसर पर मुनीष कुमार भोइ, मुकेश कुमार मंजर्वे, अधिकल्प यदु, आनंद बी, संतोष कुमारी, किरण मौर्य, अमित सिंह, अनिल कुमार अवस्थी सहित समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित था।

























