सरायपाली

बलौदा:घर से बिना बताए निकली 24 वर्षीय महिला जानें पुरा मामला

बलौदा। ग्राम बलौदा निवासी 24 वर्षीय सत्यभामा रौतिया 8 सितंबर की दोपहर घर से बिना बताए कहीं चली गई, जिसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल सका है। पति ललित रौतिया ने 18 सितंबर को थाना बलौदा में गुम इंसान की रिपोर्ट दर्ज कराई।
रिपोर्ट के अनुसार सत्यभामा रौतिया दोपहर करीब 12 बजे घर से निकली थी। परिजनों ने आसपास के गांवों और रिश्तेदारों के यहां काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। लापता महिला का हुलिया सांवला रंग, दुबला-पतला शरीर, करीब 5 फीट ऊंचाई, गोल चेहरा और घुंघराले बाल बताया गया है। घटना के समय उसने नीले रंग की साड़ी पहन रखी थी तथा वह कक्षा 10वीं तक पढ़ी है।
पुलिस ने गुम इंसान क्रमांक 08/2026 कायम कर पतासाजी शुरू कर दी है। महिला के ठिकाने एवं सुरक्षा की जानकारी नहीं मिलने के कारण पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसे ले जाने की संभावना को देखते हुए धारा 140(3) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है। मामले की सूचना डीसीबी शाखा महासमुंद सहित जिले के सभी थाना-चौकियों को भेजी गई है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!