यूवक की डूबने से मौत

सरायपाली @ काकाखबरीलाल। बीते मंगलवार को देवदरहा (आडिशा) में मछली पकड़ने गए एक युवक की जाल में फंसने से मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी अनुसार ग्राम टिभूपाली के 3 युवक देवदरहा मछली पकड़ने के लिए गए हुए थे। इसी दौरान एक युवक मिंगरू बुड़ेक ने बीच टापू से मछली पकड़ने के लिए हाथ से बंधा हुआ जाल फेंका। इसी बीच जाल में लोहा लगे होने के कारण उक्त जाल ने उसे खींच लिया, जिससे पानी में डूबने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान वहाँ उपस्थित उसके साथियों ने तत्काल स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना के बाद स्थानीय पुलिस के साथ रेस्क्यू टीम ने छानबीन शुरू की, लेकिन प्रशासन की टीम सफल नहीं हो पाई। इसके बाद ग्रामीणों ने देसी जुगाड़ लगाते हुए लोहे का कांटा (बिलाई) की मदद से उसे निकाला। पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।





























