विधायक किस्मत लाल नंद द्वारा जरूरतमंदों को राशन वितरण कार्यक्रम का किया गया शुभारंभ

(सरायपाली) . सरायपाली विधानसभा के कर्मठ एवं जुझारू , सरायपाली विधानसभा के विधायक, सम्मानीय किस्मत लाल नंद जी ने, वर्तमान कोरोना संक्रमण की स्थिति को ध्यान में रखते हुए, तथा लॉक डाउन की स्थिति में लोगों के काम बंद हो जाने से, होने वाले परेशानियों को, विशेष रूप से ध्यान में रखकर, जरूरतमंदों को राशन वितरण का शुभारंभ शहर कांग्रेस के अध्यक्ष आर.एन .आदित्य अधिवक्ता ,के निवास स्थित कांग्रेस कार्यालय में शुभारंभ कियाl
माननीय मुख्यमंत्री के संदेश के साथ साथ ,माननीय मोहन मरकाम जी कांग्रेश के प्रदेश अध्यक्ष, एवं महासमुंद जिला कांग्रेस के अध्यक्षा सम्मानीया रश्मि चंद्राकर जी के संदेशों को विशेष ध्यान रखते, हुए किया गया l जरूरतमंद व्यक्ति मास्क पहनकर , सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए,
संजय नगर सरायपाली में,आदित्य निवास स्थित कांग्रेस कार्यालय मैं आकर राशन प्राप्त कर सकते हैं l
























