
शुकदेव वैष्णव,महासमुंद – जिला के सरायपाली ब्लाक के ग्राम पंचायत कुसमीसरार में ग्रामीणों ने ग्राम सभा का बहिष्कार कर दिया था ग्रामीणों का आरोप था कि ग्राम में पेयजल की समस्या है जिसका निराकरण पंचायत के द्वारा नहीं किया जा रहा है जिससे ग्रामीणों को पेयजल की समस्या से जूझना पड़ रहा है इसी बात को लेकर ग्रामीणों ने सरपंच सचिव को जनपद पंचायत भवन में कैद कर बंधक बनाकर बाहर से ताला जड़ दिया था इस खबर को प्रमुखता से उठाया था । जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया और तत्काल वहां मौके पर तहसीलदार एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुनें और वहां पेयजल व्यवस्था के निराकरण के निर्देश दिए हैं प्रशासन के पहुंचने के बाद बंधक बनाए गए सरपंच सचिव को बाहर निकाला गया।
AD#1

























